फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water filled in the village due to the cutting of the canal track

नहर की पटरी कटने से गांव में भरा पानी

Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the village due to the cutting of the canal track
लहरपुर क्षेत्र के नेवादा में कटी नहर पटरी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर क्षेत्र से निकली नहर की पटरी बुधवार को फिर से कट गई। दो दिन पहले ही इसी स्थान पर नहर विभाग ने मिट्टी डलवाकर पटान कराया था। नहर कटने से गांव व खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

लहरपुर माइनर नहर 27 दिसंबर को ग्राम नेवादा में कट गई थी, जिसकी मरम्मत तीन जनवरी को कराई गई थी। उसके बाद नहर में पानी छोड़ दिया गया था। 24 घंटे के अंदर ही नहर उसी जगह से ही कट गई। नहर का पानी खेतों के साथ गांव में भर गया है। एक बार फिर नहर कटने से किसानों में रोष है। किसानों का आरोप है कि नहर की पटरी की मरम्मत सही ढंग से नहीं कराई गई थी। नहर की सफाई न हो पाने के कारण पानी आगे न जा पाने से नहर दबाव के चलते फिर कट गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता शिव प्रताप ने बताया कि नहर पटरी कटने की सूचना मिली है। दो दिन पहले नहर पटरी का निरीक्षण करके पटान करा दिया गया है। जल्द ही नहर पटरी की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed