फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water accumulation in factories and warehouses, traders facing losses

Sitapur News: कारखानों व गोदामों में पानी जमा, व्यापारियों हो रहा नुकसान

Tue, 09 Jul 2024 03:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 09 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Water accumulation in factories and warehouses, traders facing losses
खैराबाद में कारखाने के अंदर  जमा पानी व कीचड़। 
खैराबाद (सीतापुर)। भारी बारिश के चलते नगर के कई कारखानों व गोदामों में पान भर गया है। जब से मानसून की बारिश शुरू हुई है तभी से इनमें पानी जमा हो गया है। इससे व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ है। काम ठप होने से सैकड़ों बुनकरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि नगर में जल निकासी के उचित प्रबंध होते तो यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन

सीतापुर निवासी मो. उस्मान ने खैराबाद में किराए पर गोदाम ले रखा है। इसमें कंबल रखा हुआ है। उस्मान ने बताया कि छह जुलाई को मूसलाधार बारिश से गोदाम में पानी भर गया था। जिससे लगभग पांच लाख रुपये के कंबल पानी मे डूब गए। रविवार को सुबह गोदाम खोला तो होश उड़ गए। सुजावलपुर निवासी कमरूद्दीन ने डीजे कॉलेज के पास एक गोदाम किराए पर लेकर उसमें दरी रखते हैं। बारिश का पानी भर जाने से दो लाख रुपये की दरी और धागा भीग कर खराब हो गए। कटरा में कपड़ा के व्यापारी नजमुल हसन और गुड्डू मस्ताना ने कारखाने में सिलाई मशीनें लगा रखी हैं। दोनों कारखानों में जलभराव से लगभग डेढ़ लाख का कपड़ा भीग कर खराब हो गया है। मशीनों मेें भी पानी भर गया, उसके भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

मसवासी टोला निवासी असद ने बताया कि हमारे कपड़ा कारखाने में पानी भरने से लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। इसी तरह कुल्हन सराय में गुड्डू, करनपुर में सलमान, जमील, सुहेल, अनीस, मंसूर अली आदि सैकड़ों बुनकरों के सामने दरी कारखाने में पानी भरने से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने बताया कि अधिक बारिश की वजह से जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। इसे जल्द दूर कराया जाएगा। पावर हाउस के पास नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इस सत्र में बारिश के बाद अन्य कई नालों का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed