{"_id":"6aeb74aaacba14cab9041e76","slug":"wasi-sitapuri-award-for-azhar-khairabadi-sitapur-news-c-102-1-slko1037-167051-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अजहर खैराबादी को वसी सीतापुरी अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अजहर खैराबादी को वसी सीतापुरी अवार्ड
Wed, 04 Nov 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। साहित्यिक और अदबी सेवाओं के लिए जहांगीराबाद के वरिष्ठ चिकित्सक, मशहूर शायर व साहित्यकार डॉ. वकील अहमद खान ‘’अजहर खैराबादी’’ को वसी सीतापुरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
लेखक संगठन उत्तर प्रदेश सीतापुर और हिंदी सभा सीतापुर के संयुक्त तत्वावधान में लालबाग में वसी सीतापुरी के 107वें जन्मदिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। अजहर खैराबादी ने वसी सीतापुरी के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि सीतापुर की साहित्यिक विरासत को समृद्ध बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों का सम्मान नई पीढ़ी को साहित्य और अदब से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रहबर प्रतापगढ़ी, अनवर बिस्वानी, नैय्यर शकेब बिस्वानी, इकबाल बिस्वानी, वसीम जहांगीराबादी, कारी आजम कोठारी, अजय नमन, जीशान नूरी और सफीक बिस्वानी समेत तमाम शायरों ने बधाई दी। (संवाद)