{"_id":"6b01e6f9b38282d9a800bf84","slug":"wanted-history-sheeter-arrested-following-an-encounter-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168136-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार
Sun, 22 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिधौली। सिधौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की शुक्रवार रात कोनी घाट के निकट एक अपराधी से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग होने पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर ओमकार को पैर में गोली लग गई जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिधौली में दर्ज चोरी के दो मामलों में पिछले काफी समय से वांछित था। एसपी अंकुर अग्रवाल ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि टड़ई कला बंदरिया बाजार में निर्माणाधीन मंदिर से 21 मई की रात चोर अलमारी उठा ले गए थे जिसमें नकद व चांदी के सिक्के रखे थे। खाली अलमारी खेत में मिली थी। इसके पहले 28 अप्रैल की रात निवास निवासी रायगंज के घर से 80 हजार रुपये नकद, चांदी के जेवरात व रामानंद के घर से 8500 रुपये नकद व आभूषण चोरी हुए थे। दोनों मामलों की विवेचना के दौरान ओमकार का नाम सामने आया था। सिधौली पुलिस और एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात कोनी घाट क्षेत्र में घेराबंदी की।
इस दौरान बाइक सवार एक बदमाश पुलिस को देखकर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर किया जिसमें गोली बदमाश के पैर में जा धंसी और वह गिर पड़ा। बदमाश की पहचान ओमकार निवासी कुम्हारनपुरवा बिसवां के रूप में हुई। सीओ के अनुसार आरोपी के पास से नकद धनराशि के साथ ही बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस व खोखे बरामद हुए हैं। आरोपी सिधौली का हिस्ट्रीशीटर है।