फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wall collapses, seven injured

दीवार ढही, मलबे में दबकर सात जख्मी

Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses, seven injured
दीवार गिरने से बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

बिसवां कोतवाली इलाके के रामाभारी गांव में मंगलवार रात बारिश के दौरान कच्ची दीवार छप्पर समेत ढह गई। इससे दीवार के पास छप्पर के नीचे सो रहे एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को किसी तरह बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। तहसील प्रशासन को हादसे की सूचना दे दी गई है। घायलों में बच्चे व महिला भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


बिसवां कोतवाली इलाके के रामाभारी गांव निवासी इकरार मंगलवार रात परिवार समेत छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी बीच बारिश के कारण कच्ची दीवार अचानक छप्पर समेत ढह गई। जिसमें इकरार (44), उसकी पत्नी सबा बानो (40), पुत्री ताहिमा (6) व पुत्र तेहनूर (12), नूर आलम (10), सूफियान (4) व वजीफा (4 माह) मलबे में दब गए।
विज्ञापन


इन लोगों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला और बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। उधर, खबर पाकर तहसील कर्मचारी व ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed