{"_id":"5d374dfe8ebc3e6d1525a7cf","slug":"walking-on-shabby-roads-is-also-difficult-sitapur-news-lko4724377103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन
सीतापुर के कैंचीपुल के निकट जर्जर सड़क।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। बरसात में शहर की प्रमुख सड़कें जर्जर हो गईं हैं। इन पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इन सड़कों पर जलनिकासी की व्यवस्था ठप होने से जलभराव हो गया। इन पर गड्ढे हो गए है। इन सड़कों से निकलने पर हादसे की आशंका बनी हुई है। रात में अंधेरा होने से यह दिक्कतें और भी बढ़ जाती है।
शहर की प्रमुख सड़कें जर्जर हो गई हैं। बरसात से इनकी हालत और खस्ता होनी शुरू हो गई है। जलनिकासी न होने से पानी सड़क पर भर गया है। इस पानी के बीच से होकर आवागमन होता है। सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। पर पानी भरा होने से ये दिखाई नहीं देते हैं। इससे राहगीर आये दिन गिरकर घायल हो रहे हैं।
कैंची पुल के आगे की सड़क खराब
चुंगी चौकी से लालबाग की तरफ आने पर कैंची पुल के आगे सड़क टूट चुकी है। यह सड़क एक बरस पहले बनी थी। लेकिन बरसात का पानी एक ही जगह भरने से सड़क की हालात खराब हो गई है। बजड़ी उखड़ चुकी है। पानी भरने से राहगीरों को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
श्यामनाथ मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग
श्यामनाथ मंदिर को जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो चुका है। इस मार्ग पर सावन में रोजाना श्रद्धालु निकल रहे है। कांवड़ियां भी जाते है लेकिन बरसात में यह मार्ग भी बदहाल हो चुका है। जलनिकासी की व्यवस्था ठप होने से जलभराव हो रहा है। सड़क टूट चुकी है।
पुराने सीतापुर जाने वाला मार्ग
पक्का पुल से पुराने सीतापुर को जाने वाला मार्ग भी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस मार्ग पर बरसात के समय जलभराव हो जाता है। सड़क कई जगहों पर टूट गई है। आवागमन हर समय होता रहता है। इसके कारण राहगीरों को बहुत परेशानी आती है।