फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Voting will be done through postal ballot at the Voting Personnel Facilitation Centre.

Sitapur News: मतदान कार्मिक सुविधा केंद्र पर करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान

Fri, 03 May 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Voting will be done through postal ballot at the Voting Personnel Facilitation Centre.
सीतापुर। लोकसभा चुनाव के लिए जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त 16030 मतदान कर्मी प्रशिक्षण स्थल पर बने सुविधा केंद्र पर पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदान कार्मिकों के लिए विधानसभावार सुविधा केंद्र स्थापित कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की तीन लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 13 और एक विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है। सुविधा केंद्र पर कार्मिक निर्धारित प्रपत्र भरकर मतदाता होने के प्रमाण के साथ पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

डाक मतपत्र के सहायक प्रभारी एवं जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कार्मिकों से डाक मतपत्र से मतदान कराने की व्यवस्था पूरी है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय राखी वर्मा संबंधित आरओ से पोस्टल बैलेट प्राप्त कर कोषागार के डबल लॉक में रखवाएंगी। 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों से भी घर घर जाकर डाक मतपत्र से मतदान कराकर डाकमत्र प्राप्त कराएंगी। मतदान के बाद प्राप्त मतपत्रों को कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed