फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   voting first then the cooking-hearth

पहले मतदान फिर चौका-चूल्हा

Sat, 28 Nov 2015 11:23 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन

मतदान की हलचल के बीच गांव की ओर से महिलाओं की एक टोली यहां पहुंची। इस टोली में ज्यादातर महिलाओं के चेहरों पर घूंघट है। पोलिंग बूथ पहुंचने पर भीड़ देख यह महिलाएं कुछ सकुचाईं तो टोली की अगुवाई कर रहीं कुसमा देवी ने भांप लिया। कुसमा देवी झट से बोलीं ‘बहुत देर नाय लागी सबय जनीं चलौ परेशान न हो’।

विज्ञापन


हौसला बंधाने से महिलाओं की इस टोली को मानों ऊर्जा मिल गई हो। सभी के कदम मतदेय स्थलों की ओर बढ़ चले। सामने कैमरा देखा तो इन महिलाओं ने अपने मतदाता पहचान पत्र हाथ में ले लिए। कुसमा देवी बोलीं कि ज्यादातर हम सभी घरेलू कामों में लगे रहते हैं। इस वजह से घर के बाहर निकलना कम ही हो पाता है।
विज्ञापन


आज गांव की सरकार चुनने का उत्साह हम सभी को पोलिंग बूथ तक खींच लाया है। चूल्हे-चौके का ज्यादातर काम निपटा कर आई हैं, लेकिन अभी खाना नहीं खाया है। सोचा पहले मतदान कर यह जरूरी काम पूरा कर लें फिर चौका-चूल्हा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed