फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Viral photo of saffron flag in Khairabad municipality office

Sitapur News: खैराबाद नगर पालिका कार्यालय में लगे भगवा ध्वज की फोटो वायरल

Sat, 27 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Viral photo of saffron flag in Khairabad municipality office
खैराबाद (सीतापुर)। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद खैराबाद नगर पालिका कार्यालय परिसर में भगवा ध्वज लगा दिया गया। ध्वज में बजरंग बली की फोटो भी लगी है। कुछ ही देर में इसकी फोटो वायरल हो गई।
विज्ञापन


नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेबी गुप्ता शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यालय गईं। यहां उन्होंने पूजा की थी। देर शाम खैराबाद नगर पालिका के मुख्य भवन पर भगवा ध्वज लगी तस्वीर वायरल हो गई।
विज्ञापन


दरअसल, 1951 के बाद से खैराबाद में हिंदू अध्यक्ष निर्वाचित हो रहा है। सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका ने विधि-विधान से पूजा हुई थी। पूजा में इस्तेमाल किए गए ध्वज का रविवार सुबह विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भगवा ध्वज फहराए जाने की बात को गलत बताया। कहा कि जहां पूजा होती है, उसी स्थान पर ध्वज लगा दिया जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष के पति अभिषेक गुप्त ने कहा कि ध्वज लहराया नहीं गया है। उसे पूजा के बाद इधर-उधर नहीं रखा जा सकता था। इसलिए भवन पर लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed