फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Viral outbreak, 100 sick in Golokkodar

Sitapur News: वायरल का प्रकोप, गोलोककोडर में 100 बीमार

Sun, 03 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Viral outbreak, 100 sick in Golokkodar
सीतापुर। रेउसा के बाढ़ग्रस्त इलाके में डेंगू, मलेरिया व वायरल का प्रकोप फैला हुआ है। छह मजरों में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। रेउसा कस्बे के 10 लोगों की बुखार के चलते गंभीर हालात बनी हुई है। ये लोग लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। परिजनों का कहना है प्राइवेट चिकित्सकों ने डेंगू होने की बात कही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू होने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन

रेउसा में सरयू नदी का जलस्तर घटने के बाद अब संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। बरौली के रूपेंद्र पांडेय, रेउसा वीआईपी नगर के संजय अवस्थी, रेउसा कस्बा के प्रांजल, पंकज कुमार, रामू, अजय रस्तोगी, प्रदीप पोरवाल, दीपू वाजपेयी, अजय पांडेय, महेंद्र पोरवाल को एक सप्ताह से लगातार बुखार आ रहा था। सीएचसी में इलाज के बाद जब फायदा नहीं हुआ तो परिजनों ने इन्हें लखनऊ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


वहां पर चिकित्सकों ने इन्हें डेंगू होने की बात कही है। इन मरीजों की लगातार प्लेटलेट्स घट रही है। 30 से 60 हजार के बीच प्लेटलेट्स हो गई है। यह मरीज लखनऊ के निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गोलोक कोडर के मजरा नगीनापुरवा में धीरेंद्र कुमार, जगदीश कुमार, रिंकी, जंगलटपरी के राकेश, कैलाश, सुरेश शामिल है। जैतहिया की शांती, कन्हई, अनूप, सोनेलाल, संतरामपुरवा के रामकिशुन, कन्हैयालाल, जगमोहन, रामलालपुरवा के मौजीलाल, आयुष आनंद व नया निर्मलपुरवा के जयप्रकाश, राजितराम व रमेश बुखार से परेशान हैं। इन मजरों में 100 से अधिक लोग बुखार, सिरदर्द व बदन दर्द से कराह रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि गांव में अभी तक सीएचसी की तरफ से कोई टीम नहीं आई है। मजबूरी में झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं।

सीएचसी अधीक्षक से दर्ज कराई शिकायत
व्यापार मंडल रेउसा के व्यापारियों ने शनिवार को सीएचसी अधीक्षक व बीडीओ को शिकायती पत्र दिया। जिसके जरिए कहा कि रेउसा में डेंगू, मलेरिया व वायरल का प्रकोप फैल गया है। कई व्यापारी इसकी चपेट में आ गए हैं। इनका लखनऊ में इलाज चल रहा है। कस्बा सहित गांवों में न तो फाॅगिंग हुई है न ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी कोई टीमें नहीं पहुंच रही है। इससे व्यापारी दहशत में बने हुए है। इस अवसर पर रामचंद्र, कपिल कुमार, सुमित आदि मौजूद रहे।


भेजी जाएगी टीमें
सीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि डेंगू के मामले अभी सामने नहीं आए हैं। जिन गांवों में बुखार फैलने की सूचना मिलती है वहां पर टीमें भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed