{"_id":"6a9718fd9733b56cd90e5185","slug":"villages-received-electricity-for-only-one-hour-out-of-sitapur-news-c-102-1-slko1053-163072-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 150 गांवों को 27 में से मात्र एक घंटे ही मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 150 गांवों को 27 में से मात्र एक घंटे ही मिली बिजली
Tue, 01 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फाॅल्ट सही करते कर्मी
संदना। संदना उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों में बिजली संकट लगातार बना हुआ है। सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक करीब 27 घंटे की अवधि में ग्रामीणों को मुश्किल से एक घंटे ही बिजली मिल सकी। लगातार बिजली कटौती से गर्मी और उमस में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सबमर्सिबल न चलने से कई गांवों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बंद हुई। शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन एक घंटे बाद फिर ब्रेकडाउन हो गया। इसके बाद पूरी रात बिजली गुल रही। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही बनी रही।
लंबी कटौती के कारण ग्रामीणों को रात गर्मी और उमस में गुजारनी पड़ी। घरों में पंखे और कूलर बंद रहे। सबमर्सिबल न चलने से पेयजल और घरेलू जरूरतों के लिए पानी का संकट बना रहा। बिजली न होने से ग्रामीणों के घरेलू कामकाज के साथ ही अन्य जरूरी गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। लगातार बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।