{"_id":"67c5fb37120fd7d33f059b37","slug":"villagers-scared-after-seeing-crocodile-in-the-field-sitapur-news-c-102-1-stp1002-128019-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खेत में मगरमच्छ देख सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खेत में मगरमच्छ देख सहमे ग्रामीण
Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सकरन क्षेत्र में दिखा मगरमच्छ। संवाद
सकरन (सीतापुर)। लालूपुरवा के दक्षिण त्यागी महाराज की कुटी के पास सकरन निवासी प्रकाश यादव के खेत में जामुन के पेड़ लगे हैं। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे खेतों में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। वहां काम करने गए किसान मगरमच्छ को देख डर गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ देर बाद लोगों की आहट पाकर मगरमच्छ पास में ही स्थित किवानी नदी में चला गया।
मगरमच्छ की चहल-कदमी नजर आने से खेतों में काम करने वाले मजदूर व किसान भयभीत हैं। वन दरोगा नरेंद्र पाल यादव ने बताया कि नदी में मगरमच्छ रहता है जो आए दिन बाहर निकलकर टहलता रहता है। आहट पाकर नदी में चला जाता है।