फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Villagers are forced to bring water from far away places

Sitapur News: दूरदराज से पानी लाने को ग्रामीण हैं मजबूर

Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Villagers are forced to bring water from far away places
मछरेहटा क्षेत्र में खराब पड़ा हैंडपंप।  -संवाद
सीतापुर। विकास खंड क्षेत्र मछरेहटा की ग्राम पंचायत कुनेहटा लच्छीरामपुर के मजरा मड़िया में सरकारी नल खराब है। लोगों को दूरदराज से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन



ग्रामीण मोहित ने बताया कि उनके घर के पास लगा हैंड पंप लगभग 10 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव से कई बार की है। अब तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। इस वजह से ग्रामीणों को दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




मड़िया गांव निवासी मोहित, मुकेश, मनोज, अमरीश, राजेंद्र व अन्य ने बताया कि हैंड पंप खराब होने से हम लोगों को दूसरे टोले से पानी लाना पड़ता है। इससे काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। घर की महिलाओं को भी परेशानी होती है। जिम्मेदार इस समस्या को अनसुनी कर रहे हैं। वहीं, बीडीओ राजेश तिवारी ने बताया कि तत्काल नल बनवाने के निर्देश जारी करुंगा। तीन दिन में नहीं बना तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed