{"_id":"587137334f1c1b017915845c","slug":"villager-died-due-to-cold-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से ग्रामीण की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से दवा लेने के लिए निकले संदना के एक ग्रामीण की ठंड लगने से मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव रास्ते में पड़ा मिला। खबर पाकर पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंच गए थेे। परिवारीजनों की मानें तो ठंड लगने से उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
संदना के तौकलगंज गांव निवासी लक्ष्मण (50) शुक्रवार को दवा लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह से ही परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र के हरिहरपुर गांव जाने वाले मार्ग पर श्रीपालपुरवा के पास उसका शव पड़ा देखा।
इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलते ही परिवारीजन भी आ गए। उसका शरीर ठंड से काफी अकड़ गया था। परिवारीजनों ने ठंड से मौत होने की आशंका जताई है। एसओ बेनी माधव त्रिपाठी का कहना है कि ग्रामीण की मौत कैसे हुई है, इसकी पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।