फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Village heads allege MGNREGA payments remain stalled despite payment of commissions.

Sitapur News: प्रधानों का आरोप, कमीशन देने के बाद भी अटका मनरेगा भुगतान

Mon, 06 Jul 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Village heads allege MGNREGA payments remain stalled despite payment of commissions.
सकरन। सकरन ब्लॉक में मनरेगा के तहत वर्ष 2024-25 के सामग्री एवं मजदूरी भुगतान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि कमीशन देने के बावजूद भी एक वर्ष पूर्व किए गए कार्यों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे प्रधान और सप्लायर लगातार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मनरेगा मद में 18 जून को 3 करोड़ 39 लाख रुपये का बकाया भुगतान प्राप्त हुआ था। उसी दिन मनरेगा सेल में तैनात कंप्यूटर सिस्टम के संचालन से जुड़े एक कर्मचारी ने 44 एफटीओ के माध्यम से लगभग 3 करोड़ 61 लाख रुपये का भुगतान कर दिया, जो निर्धारित राशि से करीब 22 लाख रुपये अधिक बताया जा रहा है। इसके बाद 1 जुलाई तक भुगतान पोर्टल पर प्रदर्शित होता रहा, लेकिन उसी दिन शाम को पूरा भुगतान रिजेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रधानों का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर की जगह ग्राम पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक से कार्य कराया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई। उनका आरोप है कि इसी वजह से वर्ष 2024-25 के साथ ही 2023-24 का लंबित भुगतान भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ ने 19 जून को एडीओ पंचायत को ज्ञापन देकर मामले की शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदरलाल तिवारी सहित अन्य प्रधानों का आरोप है कि भुगतान से पहले कमीशन भी लिया गया, इसके बावजूद भुगतान अटक गया है।

वहीं, एपीओ विकास श्रीवास्तव ने बताया कि एडमिन लॉगिन के माध्यम से पूरा भुगतान रिजेक्ट हुआ है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजकर भुगतान जारी कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed