{"_id":"65a9465082359f843807761f","slug":"vikas-going-from-moradabad-to-ayodhya-by-skating-sitapur-news-c-102-1-stp1002-8700-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: स्केटिंग कर मुरादाबाद से अयोध्या जा रहे विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: स्केटिंग कर मुरादाबाद से अयोध्या जा रहे विकास
Thu, 18 Jan 2024 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह हर ओर नजर आ रहा है। राम भक्त अपने-अपने अंदाज में अयोध्या पहुंच रहे हैं। मुरादाबाद के विकास कश्यप स्केटिंग कर अयोध्या जा रहे हैं। विकास बुधवार शाम कमलापुर पहुंचे तो अनुराग जायसवाल की अगुवाई में कस्बे के लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। विकास ने रात्रि विश्राम कमलापुर में अनुराग के आवास पर किया।
विकास ने बताया कि भगवान राम अपने भव्य महल में आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक समारोह का साक्षी बनने की उत्सुकता से अयोध्या जाने की लालसा जगी। चूंकि स्केटिंग उनका पसंदीदा खेल है। इसलिए स्केटिंग कर अयोध्या जाने की ठानी है।
करीब 500 किलोमीटर की इस यात्रा पर 14 जनवरी को प्रभु श्रीराम का नाम लेकर निकल पड़े हैं। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे विकास स्केटिंग करते हुए अयोध्या की ओर रवाना हो गए। इसी क्रम में दिल्ली से पदयात्रा कर अयोध्या जा रहे शिव शर्मा, राघवेंद्र आर्य, ऋतिक व लकी ने भी कमलापुर में रात्रि विश्राम किया। छह जनवरी को निकले यह रामभक्त कस्बे में युवा व्यवसायी अनुराग की सेवा सत्कार से खासा प्रभावित दिखे। बृहस्पतिवार सुबह सभी राम भक्तों को जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रवाना किया गया।