{"_id":"69823d652ecc2ae54e073706","slug":"vigilance-team-caught-electricity-theft-fir-registered-against-two-sitapur-news-c-102-1-stp1003-149533-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विजिलेंस टीम ने बिजली की चोरी पकड़ी, दो पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विजिलेंस टीम ने बिजली की चोरी पकड़ी, दो पर प्राथमिकी दर्ज
Tue, 03 Feb 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया के नवागांव व कुंवरपुर में विजिलेंस टीम ने छापा मार कर दो लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। सीतापुर विजिलेंस के अवर अभियंता राजेंद्र, दरोगा सतीश गुप्ता व अटरिया पावर हाउस के जेई अंकुर मिश्रा ने बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर नवागांव में छापा मारा।
अधिकारियों के मुताबिक गांव में संगीता के घर में लगा बिजली का मीटर बाईपास था। जबकि बृजलाल कटिया डालकर बिजली का उपभोग कर रहे थे। जांच के दौरान गांव की उपमा सिंह बिजली की चोरी करते पकड़ी गईं। टीम ने दो लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। जेई राजेंद्र ने बताया कि कुंवरपुर बाजार में घरेलू कनेक्शन से चार दुकानों में काम हो रहा था।