फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vidyut Sakhis will collect electricity bills from door to door

Sitapur News: घर-घर जाकर बिजली बिल जमा करेंगी विद्युत सखियां

Sat, 13 Dec 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vidyut Sakhis will collect electricity bills from door to door
पिसावां। ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल संग्रहण का जिम्मा सौंपा गया है। ब्लॉक कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक शशांक त्रिवेदी की मौजूदगी में 18 विद्युत सखियों को बिलिंग डिवाइस दी गई।
विज्ञापन

इस पहल से ग्रामीण उपभोक्ताओं को घर बैठे बिल जमा करने की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही रोजगार और प्रोत्साहन राशि पाकर महिलाएं भी आत्म निर्भर लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में एसडीओ अमित द्विवेदी और जूनियर इंजीनियर रजनीकांत रावत भी उपस्थित रहे। एसडीओ ने विद्युत सखियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं के बिजली बिल निकालें और जमा कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिल जमा कराने पर राहत आवेदन के तहत सरकार की ओर से विद्युत सखियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विधायक शशांक त्रिवेदी और एसडीओ अमित द्विवेदी ने उपभोक्ताओं को वर्तमान में चल रही बिजली बिल छूट योजना की विस्तार से जानकारी दी। इस योजना का लाभ उठाकर उपभोक्ता बकाया बिलों पर छूट प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी विमलेश तिवारी, संदीप मिश्रा तथा विद्युत सखी अर्चना (कुइयांखेड़ा), नैंसी (नेवादा), शैलेंद्री (ढखौरा), लता (मोहरनिया), अंजू देवी (देवकली), सरिता देवी (मोहरनिया), प्रमिला (अब्दीपुर) तथा बिजलीकर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed