फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vicious injured due to shooting in suspicious circumstances

Sitapur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से शातिर घायल

Sat, 03 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vicious injured due to shooting in suspicious circumstances
लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम आंबा में बहन के घर आया शातिर अपराधी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के जालिमपुर गांव निवासी दुशासन शातिर अपराधी है। जिले के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी मामले गंभीर धाराओं के हैं। दुशासन की पत्नी दुर्गा देवी ने शनिवार को लहरपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह पति के साथ 26 मई को उसकी बहन के गांव आंबा गई थी।
विज्ञापन

जालिमपुर निवासी हरेश और मायाराम निवासी जालिमपुर मरोड़ थाना तंबौर दुशासन को बुलाकर साथ ले गए थे। आरोप है कि उसे साथ ले जाकर मायाराम और हरेश ने ही दुशासन को गोली मार दी। एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन राहत न मिलने पर सीएचसी लहरपुर लाया गया और यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुशासन गोली लगने से घायल हुआ है। मायाराम और हरेश पर गोली मारने का आरोप है। बहुत उम्मीद है कि किसी घटना में माल के बंटवारे को लेकर विवाद के कारण गोली मारी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।

आलोकमणि त्रिपाठी, कोतवाल


क्या हुआ है और क्या बता रहे हो...
दुशासन को संदिग्ध हालात में गोली लगने के पीछे की कहानी कुछ और ही है। दरअसल, सारा खेल भदफर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने किया है। चौकी प्रभारी और यहां तैनात सिपाहियों को बचाने के लिए नई कहानी गढ़ी गई और इसी आधार पर मामला भी दर्ज करा दिया गया। न सिर्फ पुलिस से जुड़े विश्वस्त सूत्र बल्कि आंबा गांव के लोग भी हकीकत बता देते हैं। दुशासन अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए एक गांव गया था। यहां फायरिंग के दौरान दुशासन को गोली लग गई। साथी उसे अपने साथ उठा ले गए। लखीमपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में दुशासन के कई परिचित काम करते हैं। इसी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर एक अच्छे अस्पताल ले जाया गया। यहां सीटी स्कैन के दौरान उसके शरीर में कारतूस के छर्रे फंसे मिले। अस्पताल ने मामला गंभीर बताते हुए पुलिस के जरिए इलाज के लिए आने की नसीहत दी। इसके बाद दुशासन के परिजन लहरपुर कोतवाली पहुंचे और शनिवार को पूरी घटना बताई। दरअसल, हकीकत यह है कि घटना की जानकारी भदफर चौकी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को थी, लेकिन किसी ने भी इसकी जानकारी न तो कोतवाल को दी, न सीओ को और न ही अन्य अफसरों को।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed