फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   vhp

धर्म को कमजोर करने वाली अराजक शक्तियों का करें खात्मा

Mon, 06 Sep 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
vhp
फोटो-03 अंग्रेसन भवन में मंचासीन महंत संतोष दास व विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के शहीद पार्क से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई वनगढ़ी महंत संतोष दास खाकी ने की। उन्होंने कहा हिंदू धर्म को कमजोर करने वाली अराजक शक्तियों को खत्म करें। हनुमान मंदिर मछरेहटा के महंत प्रीतम दास ने कहा की हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जिसमें हर वर्ग एक समान है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर सुबह 11 बजे शहीद पार्क से शोभा यात्रा निकली। भगवान श्रीराम का जय घोष होता रहा। भव्य शोभायात्रा ट्रांसपोर्ट चैराहा होते हुए अग्रसेन भवन पहुंची। स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि महंत संतोष दास खाकी ने कहा कि हम सबका कर्तव्य है, हम हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था को बनाए रखें। एकजुट होकर ऐसी अराजक शक्तियों को खत्म करें जो धर्म को कमजोर करना चाहती हैं। हनुमान मंदिर मछरेहटा के महंत प्रीतम दास ने कहा की हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है, जिसमें हर वर्ग एक समान है। आशीष शास्त्री, अमित कृष्ण आदि ने भी अपने विचार रखें।
विज्ञापन

बिसवां संवाद के अनुसार बजरंग दल एवं अन्य हिन्दू वादी संगठन के तत्वावधान में विहिप के जिला अध्यक्ष डा. रामकिशोर के नेतृत्व में पत्थर शिवाला मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। झांकियां भ्रमण करती हुईं पुन: पत्थर शिवाला मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा मे वीएचपी कार्यकर्ताओं, महिलाओं व बच्चो की टोलियां भगवा ध्वज लेकर चल रही थी, जोकि आकर्षक का केंद्र बिंदु रहा। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा करके उत्साहवर्धन किया गया। बजरंग दल के आदित्य त्रिपाठी, निश्चय मिश्र, आयुष मिश्र, लालजी रस्तोगी, ओपी गुप्ता, अंशुमान त्रिपाठी सहित संगठन के कार्यकर्ता साथ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत धर्माचार्य प्रमुख पद पर की गई विमल की ताजपोशी
स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया गया। विमल मिश्रा को प्रांत धर्माचार्य प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार विपुल प्रताप सिंह को विभाग अध्यक्ष,राजेंद्र को विभाग सह मंत्री, कमलेश को संगठन मंत्री, प्रज्ञा सिंह को विभाग संयोजिका बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed