{"_id":"6a88a556c44564c19309d74a","slug":"veterinary-medicine-sales-centers-to-be-opened-in-cooperative-societies-sitapur-news-c-102-1-slko1052-162462-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सहकारी समितियों में खुलेंगे पशु औषधि बिक्री केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सहकारी समितियों में खुलेंगे पशु औषधि बिक्री केंद्र
Sat, 22 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पशु पालकों को स्थानीय स्तर पर पशुओं से संबंधित दवाइयों की उपलब्धता के लिए नई व्यवस्था तय की गई है। इसके तहत सहकारी समितियों में पशु औषधि बिक्री केंद्र खोले जाएंगे। पीएम किसान समृद्धि केंद्र में भी इसे स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल https://pashuaushadhi.dahd.gov.in पर आवेदन करना है। पोर्टल पर सभी जानकारियां उपलब्ध हैं।
नई व्यवस्था से समितियों की आय में इजाफा होगा। साथ ही सहकारी समिति के आसपास के गांवों के पशुपालकों को पशुओं की दवाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। वे खाद और बीज के साथ दवाएं भी समिति से प्राप्त कर सकेंगे। सहायक निबंधक सहकारिता संजीव तिवारी ने बताया कि पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए समिति सचिवों को प्रेरित किया जाएगा। शीघ्र ही ऑनलाइन आवेदन कराए जाएंगे।