फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Van driver dies in a standing truck

खड़े ट्रक में घुसी वैन चालक की जान गई

Sun, 10 Sep 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
महोली में रविवार सुबह एक वैन सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन सवार सभी लोग हरदोई जिले के निवासी हैं। बताते हैं कि ये लोग सब्जी लेने के लिए लखीमपुर खीरी जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 
हरदोई के टड़ियावां के कस्बा गोपामऊ के मोहल्ला उत्तरी फर्रास निवासी जमील (35) सब्जी कारोबारी है। वह अपने अन्य कारोबारी साथियों बड़ी बजार निवासी हसीन (25) व मौलवी मोहल्ला निवासी नदीम (30) के संग रविवार सुबह वैन से सब्जी लेने लखीमपुर खीरी के लिए निकले थे।
विज्ञापन


महोली-हरगांव मार्ग पर महोली के बड़ागांव गांव के समीप वैन सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे वैन में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची लेकिन जमील ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने जमील को मृत घोषित कर दिया। हसीन व नदीम को भर्ती कर लिया। यहां नदीम की हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वैन जमील ही चला रहा था।  

उधर, मिश्रिख में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। वह अपने मामा के घर आया था। सुबह जब टहलने निकला, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। संदना के लोकनापुर निवासी चेतराम (50) अपने मामा मिश्रिख के लकड़ियामऊ निवासी राजाराम के घर आया था।


शुक्रवार सुबह सीतापुर-हरदोई मार्ग पर लकड़ियामऊ के निकट किसी अज्ञात वाहन ने चेतराम को टक्कर मार दी। इससे चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिवार के सदस्य घायल चेतराम को लेकर मिश्रिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे। रास्ते में चेतराम ने दम तोड़ दिया।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed