फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Van and tempo collide, two killed

वैन और टैंपो की भिड़ंत, दो की मौत

Fri, 13 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Van and tempo collide, two killed
बिसवां/महाराजनगर (सीतापुर)। बिसवां कोतवाली इलाके में गुरुवार को एक वैन और टैंपो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके में गुरुवार को भिटौरा बाजार के निकट महमूदाबाद मार्ग से आ रही एक वैन और बिसवां मार्ग से आ रहे टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बिसवां के पुरैनीगंज निवासी अशोक (42) और मानपुर के सरवाहनपुर निवासी मुन्नी देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक वैन व मुन्नी देवी टैंपो में सवार थी। इसके अलावा साहिल (25) मोहम्मद आमीन (10), मो. मोमिन (35), अनीता (35), आशा (34) सितारुनिशा (36), कीर्तन (20), मो. हयात (55), देशराज वर्मा (35), कलावती (50), प्रकाश (35), मधु मिश्रा (35) घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया। 13 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर बिसवां मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा 14 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 13 लोगों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed