फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Urdu conference will be held in Mahmudabad from 20

महमूदाबाद में 20 से होगा उर्दू सम्मेलन

Thu, 11 Feb 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Urdu conference will be held in Mahmudabad from 20
महमूदाबाद (सीतापुर)। पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री व अंतरराष्ट्रीय उर्दू सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिजवी ने उर्दू सम्मेलन को लेकर गुरुवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो बार सम्मेलन हो चुके हैं। अब तीसरा अंतरराष्ट्रीय उर्दू सम्मेलन महमूदाबाद की सरजमीं पर करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 व 21 फरवरी को मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी के साझा सहयोग से सम्मेलन होगा। 20 फरवरी को 11 बजे केरल के राज्यपाल आरिफ मो. खान उद्घाटन करेंगे। इसकी अध्यक्षता प्रो. सईद उर रहमान आजमी नदवी प्रिंसिपल दारुल उलूम नदवा करेंगे। 21 फरवरी को समापन होगा। इसमें शाम तीन बजे एक वेबिनार होगा। इसमें कनाडा यूके, नार्वे सऊदी अरब, ईरान के लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता कनाडा के मशहूर लेखक तकी आब्दी व उद्घाटन प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाइक करेंगे। इसका संयोजन बर्लिन से आरिफ नकवी करेंगे। 21 फरवरी की शाम एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसका उद्घाटन मशहूर निर्देशक कलाकार पदमश्री प्रो. राज बिसारिया करेंगे। शाम-ए-गजल कार्यक्रम मशहूर गजल गायिका मालविका हरिओम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed