{"_id":"689b84a054b61d13de070f0b","slug":"urban-voters-again-lag-behind-in-voting-in-mahmoodabad-sitapur-news-c-102-1-stp1002-138151-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महमूदाबाद में शहरी वोटर फिर मतदान में फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महमूदाबाद में शहरी वोटर फिर मतदान में फिसड्डी
Tue, 12 Aug 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद चर्चा करते लोग।
महमूदाबाद (सीतापुर)। एक बार फिर शहरी वोटर मतदान में फिसड्डी साबित हुए जबकि नए विस्तारित ग्रामीण वार्डाें के बूथों पर बारिश में भी जमकर वोट बरसे। कई बूथों पर मतदान 70 फीसदी को पार कर गया। सर्वाधिक 74.75 प्रतिशत मतदान चतुराबेहड़ स्कूल में हुआ। सबसे कम 38 प्रतिशत मतदान पैगंबरपुर के बूथ दो पर रहा।
पालिकाध्यक्ष के उपचुनाव में कुल 50.78 प्रतिशत मतदान हो सका। नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। इसमें कुल 53 बूथ बनाए गए थे। 52191 मतदाताओं में से 26503 ने वोट डाले। नगर के परंपरागत बूथों पर मतदाताओं ने वोट डालने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई, जबकि इन बूथों पर शिक्षित व प्रबुद्धवर्ग की आबादी रहती है। जूनियर हाईस्कूल रामकुंडा के कक्ष-एक में 41.05 प्रतिशत जबकि कक्ष-2 में 38.35 प्रतिशत ही मतदान हुआ। तहसील भवन के कक्ष तीन के बूथ पर 35.19 प्रतिशत जबकि कक्ष चार में 42.07 प्रतिशत मतदान हो सका।
नगर पालिका कार्यालय में कक्ष-एक पर 47.79 प्रतिशत, कक्ष-2 पर 43.61 प्रतिशत जबकि कक्ष-3 पर 51.34 प्रतिशत मतदान हुआ। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में बने कक्ष-3 में 39.33 प्रतिशत और कक्ष-4 में मतदान प्रतिशत 38.72 रहा। नगर के दूसरे बूथों पर भी मतदान 50 प्रतिशत या उससे कम ही दर्ज किया गया। मालसराय में 72.51 प्रतिशत, रजुवापुर में 65.69 प्रतिशत, इचैली में कक्ष-एक पर 61.08 प्रतिशत जबकि कक्ष-दो पर 63.44 प्रतिशत मतदान हुआ। अब्दुल्लापुर में बने बूथ पर 62.54 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
पूरे दिन लगते रहे जीत-हार के कयास
मतदान होने के बाद मंगलवार को पूरा दिन नगर पालिका क्षेत्र में गुणा-भाग का दौर चलता रहा। प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरा दिन अपनी-अपनी जीत के दावे करते नजर आए, जबकि दूसरी ओर दुकानों और चौराहों पर लोग मतदान की चर्चा में व्यस्त रहे।