फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uproar, firing on Hathoori polling booth

हथूरी पोलिंग बूथ पर बवाल, फायरिंग

Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Uproar, firing on Hathoori polling booth
ऐलिया (सीतापुर)। थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके में गुरुवार को पोलिंग बूथ पर मतदान के दौरान बवाल हो गया। सूची से नाम कटने और गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने बूथ के अंदर जाने वाले गेेट पर कब्जा कर लिया। इसके बाद पथराव कर कई राउंड फायरिंग भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बवाल के बाद करीब दो घंटे तक मतदान ठप रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के बूथ संख्या 183 हथूरी में पोलिंग बूथ था। गांव के लोग वोटिंग करने मतदान केंद्र पर पहुंचे, जहां पर उन्हें जानकारी हुई कि मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। इसको लेकर लोग भड़क उठे। करीब 186 नाम वोटर लिस्ट से गायब थे। इसी गांव से दो प्रत्याशी चुनाव में आमने-सामने हैं। दोनों को एक-दूसरे पर सूची से नाम कटवाने की शंका थी। इसी को लेकर ये लोग पोलिंग बूथ पर ही विवाद करने लगे। बात विवाद बढ़ने पर जिस पक्ष की वोट कटी थी, उसके समर्थकों ने पोलिंग बूथ के अंदर जाने पर गेट पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने धमकी दी कि जब तक उनके वोट नहीं बढ़ाए जाएंगे, तब तक वह मतदान नहीं होने देगा। इसी बात को लेकर मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को यहां से शांत कराकर दूर भेज दिया, लेकिन एक पक्ष शांत नहीं हुआ और पथराव शुरू कर दिया। कई राउंड फायरिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लोगों को हिरासत में लिया
पथराव और गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ है। मौके पर मौजूद एसओ तंबौर अंबर सिंह समेत कई और थानेदार मामले को शांत कराते दिखे। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद है। सूचना पाकर एएसपी, एसडीएम, सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। एसओ इमलिया सुल्तानपुर करुणेश सिंह ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग हुई है, लेकिन बूथ से दूूर हुई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed