फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP: Three teachers working on fake TET certificates dismissed in Sitapur

UP: फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षक बर्खास्त, नहीं दे सके सही जवाब

Tue, 02 Jun 2026 10:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 02 Jun 2026 10:33 PM IST
सार

बर्खास्त किए गए शिक्षक मथुरा, कासगंज और हाथरस के रहने वाले हैं। बीएसए ने तीनों को नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
UP: Three teachers working on fake TET certificates dismissed in Sitapur
- फोटो : संवाद

विस्तार

फर्जी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में प्रमाणपत्र के फर्जी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा था। तय समय में जवाब न मिलने पर विभाग ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


मथुरा जिले के वृंदावन निवासी प्रीति यादव की नियुक्ति एक जुलाई 2024 को महमूदाबाद के कंपोजिट विद्यालय अहिबनपुर में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। नियुक्ति के बाद अभिलेखों की जांच के दौरान उनका टीईटी प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित नहीं हो सका। इसके बाद ऑफलाइन जांच के लिए प्रयागराज स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय भेजा गया। जांच रिपोर्ट में प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Weather in UP: तेज गर्मी और उमस के लिए हो जाएं तैयार, कई जिलों में पारा जाएगा 40 डिग्री पार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों ने जून में मानदेय देने पर दिया जोर, सीएम का जताया आभार, करेंगे पौधरोपण


इसी तरह पिसावां के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में तैनात कासगंज जिले के ढेला सराय निवासी वीरपाल सिंह और बेहटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गड़ौसा में कार्यरत हाथरस जिले के बिसावर निवासी प्रशांत कुमार के टीईटी प्रमाणपत्र भी जांच में फर्जी मिले। बीएसए ने तीनों को नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed