फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP Board: 458 students skipped the exam on the second day, monitoring continued from the control room.

यूपी बोर्ड : दूसरे दिन 458 ने छोड़ी परीक्षा, कंट्रोल रूम से होती रही निगरानी

Thu, 19 Feb 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 458 students skipped the exam on the second day, monitoring continued from the control room.
यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम। - फोटो : यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम।
सीतापुर। जिले के 146 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित हुईं। दूसरे दिन कुल 458 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, डीआईओएस कार्यालय से लगातार लाइव मॉनिटरिंग होती रही। छह सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। दूसरे दिन हाईस्कूल की पहली पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1298 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1266 उपस्थित व 32 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में विभिन्न भाषा संबंधी परीक्षाएं हुईं। इसमें 834 में 793 उपस्थित व 41 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में 7194 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 6808 उपस्थित व 386 अनुपस्थित रहे। पूरी परीक्षा में कुल 458 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, पेपर देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र के सवाल मध्यम प्रकृति के रहे। न तो अधिक कठिन थे और न ज्यादा सरल रहे। डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। उत्तर पुस्तिकाएं सील कर संकलन केंद्रों पर भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा में 92 विद्यार्थी अनुपस्थित

माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार को चार केंद्रों पर हुई। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से हुई। पहले दिन प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय अनिवार्य संस्कृत और उत्तर मध्यमा प्रथम मानविकी, विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग की अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के पूर्व मध्यमा विषय में 312 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 255 उपस्थित व 57 अनुपस्थित रहे। वहीं उत्तर मध्यमा विषय में 277 परीक्षार्थियों में 197 उपस्थित व 30 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 156 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 151 उपस्थित व पांच अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed