Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Understand the voting process by casting a dummy vote at an EVM demonstration center.

Sitapur News: ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर डमी वोट डालकर समझेंगे मतदान प्रक्रिया

Sat, 21 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 21 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Understand the voting process by casting a dummy vote at an EVM demonstration center.
सीतापुर। विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। अब मतदाता खुद ईवीएम पर डमी वोट डालकर मतदान प्रक्रिया समझ सकेंगे और वीवीपैट में निकलने वाली पर्ची भी देख सकेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में तहसीलवार ईवीएम प्रदर्शन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। ये केंद्र चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील सदर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (ईडीसी) की शुरुआत की गई। नगर मजिस्ट्रेट एवं सदर विधानसभा की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मीनाक्षी पांडेय ने बताया कि यहां मतदाताओं को ईवीएम की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी। उन्होंने लोगों से केंद्र पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण लेने की अपील की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान वास्तविक प्रत्याशियों के बजाय डमी नाम और चुनाव चिह्नों का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदाता बटन दबाकर डमी मतदान करेंगे और वीवीपैट में दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से मतदान की पुष्टि की प्रक्रिया समझेंगे। प्रशिक्षण वाली मशीनों पर पीले रंग का विशेष स्टीकर लगाया जाएगा, ताकि उन्हें वास्तविक मतदान की मशीनों से अलग रखा जा सके। तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन केंद्रों के अलावा मोबाइल वैन और डिजिटल माध्यमों से भी मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रथमेश कुमार ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदर्शन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed