{"_id":"5db09a2c8ebc3e01346ce30e","slug":"uncontrolled-vehicle-crushed-old-man-died-sitapur-news-lko4886190188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने वृद्ध को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन ने वृद्ध को रौंदा, मौत
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना इलाके में एक वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक मय वाहन वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव निवासी राममूर्ति तिवारी (62) पुत्र रूप नारायण बुधवार को आर्यावर्त बैंक शाखा रायपुर रुपये निकालने गया था। रुपये निकालने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में लोधौरा के करीब वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे को देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और पुलिस को इसकी सूचना दी। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी, इसी बीच उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चालक हादसे को अंजाम देकर वाहन समेत मौके से भाग निकला। खबर पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।