{"_id":"69920fab0f9a4ddd020c0b55","slug":"two-youths-in-car-injured-in-accident-sitapur-news-c-102-1-slko1055-150267-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हादसे में कार सवार दो युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हादसे में कार सवार दो युवक जख्मी
Sun, 15 Feb 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। सिधौली मार्ग पर गल्लामंडी के पास शनिवार देर रात कार व ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। बरातीपुर के प्रांजल कुमार (35), खेरिया के अमित (30) कार से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर सिधौली की ओर जा रहे थे।
महमूदाबाद की ओर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली से इनकी कार टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और ट्राॅली पलट गई। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनाें को घर भेज दिया गया।