{"_id":"57ec050b4f1c1b8167573e6a","slug":"two-women-in-the-grip-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत दो डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत दो डेंगू की चपेट में
Amarujala Bureau
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक किशोर व एक महिला में डेंगू के लक्षण मिले हैं। डॉक्टर ने महिला को लखनऊ रेफर कर दिया है। उसकी प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहीं थीं। इसी के साथ ही जिले में डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 72 से बढ़कर 74 हो गई है। अब तक नौ लोग डेंगू की वजह से जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
रामकोट के मोहल्ला राधिकापुरी कॉलोनी निवासी सुरेश शुक्ला की पत्नी पदमावती शुक्ला (55) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। परिवार ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर डॉक्टर ने खून की जांच कराई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि महिला को डेंगू हुआ है और उसकी प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। जिसके बाद डॉ. ने डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार ने महिला को लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
वहीं शहर के मोहल्ला दुर्गा पुरवा निवासी कृष्ण कुमार के पुत्र शिवेंद्र कुमार (12) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। परिवार ने बालक को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के बाद डेंगू का पता चला। किशोर का इलाज किया जा रहा है।