{"_id":"6a7b6ed3fec34c54c5068967","slug":"two-teenagers-killed-after-bike-is-hit-by-unidentified-vehicle-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161938-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, दो किशोरों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, दो किशोरों की जान गई
Wed, 12 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
मृतक किशोर
रेउसा। थानगांव क्षेत्र में मंगलवार देर रात चहलारी घाट पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
थानगांव क्षेत्र के खानी हुसैनपुर गांव निवासी पवन सिंह (15) का चहलारी घाट के पास ढाबा है। मंगलवार रात वह अपने रिश्तेदार बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी दिनेश सिंह (14) के साथ बाइक से खाना खाने के लिए घर की ओर जा रहे थे। चहलारी घाट पुल के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। रेउसा थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि हादसा थानगांव क्षेत्र में हुआ है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।