फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Sister-in-law and her brother's wife killed after being hit by a truck while riding a scooter.

सीतापुर : ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार ननद-भाभी की मौत, रात में घर लौटते समय हुआ हादसा

Sun, 27 Sep 2026 07:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 27 Sep 2026 07:27 PM IST
सार

सीतापुर में कठिना नदी पुल के पास नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में एक ट्रक की चपेट में आने से ननद-भाभी की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिवार बुरी तरह से सदमे में हैं।

विज्ञापन
Sitapur: Sister-in-law and her brother's wife killed after being hit by a truck while riding a scooter.
हादसे में मृतक महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेशनल हाईवे पर शनिवार रात कठिना पुल के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार अवस्थी टोला निवासी सिमरन रस्तोगी (22) की मौत हो गई। उनके साथ स्कूटी पर सवार भाभी नेहा (30) भी जख्मी हो गई थीं। जिन्होंने रविवार सुबह लखनऊ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


अवस्थीटोला निवासी पप्पू रस्तोगी के अनुसार उनकी बेटी सिमरन अपनी भाभी नेहा के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी काम को निपटाने निकली थीं। रात के समय दोनों अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर स्कूटी से हो गई। ट्रक का पहिया सिमरन की पीठ से होकर गुजर गया। वहीं नेहा भी बुरी तरह चोटिल हो गईं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी महोली में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में सिमरन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि नेहा को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। नेहा को परिजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले हुआ था विवाह
परिजनों के अनुसार पप्पू रस्तोगी की दो संतानें बेटी सिमरन और बेटा सजल हैं। सिमरन की मौत हो चुकी है। एक साल पहले सजल का विवाह नेहा के साथ हुआ था। सजल अपने पिता के साथ कस्बे में स्थित सोने-चांदी की दुकान को संभालते हैं। वहीं सिमरन का विवाह नहीं हुआ था।


दोनों की मौत के बाद परिवार बुरी तरह से सदमे में हैं। घटना से सजल की आंखें तो मानों पथरा सी गई हैं। एकलौती बहन और पत्नी की मौत एक साथ हो के बाद सजल गहरे सदमे में है। रविवार शाम दोनों शव घर पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया है। सीओ नागेंद्र ने बताया कि मौके से हेलमेट नहीं मिला है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed