{"_id":"66f9acefbda65c7cf9045275","slug":"two-teachers-who-beat-children-suspended-sitapur-news-c-102-1-slko1037-119674-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बच्चों को पीटने वाले दो शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बच्चों को पीटने वाले दो शिक्षक निलंबित
Mon, 30 Sep 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। प्राथमिक विद्यालय लच्छननगर में अनुसूचित जाति के छात्र को पीटने वाले दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की।
गांव की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि उनका पुत्र गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। 20 सितंबर को विद्यालय के शिक्षक दुर्गेश व संदीप ने जाति सूचक गालियां दीं। बच्चे को काफी मारा।
खंड शिक्षा अधिकारी सिमी निगार ने जांच की। जांच में पूरा मामला सही मिला। इस पर बीएसए को दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। लेकिन करीब एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।