फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two people died due to dengue

डेंगू से महिला समेत दो की मौत

Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two people died due to dengue
जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को एक महिला समेत दो लोगों की डेंगू से मौत हो गई है। जबकि 11 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से पांच को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। चार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


सहायक निबंधक (एआर) कोऑपरेटिव भी डेंगू वायरस की चपेट में हैं। इन मरीजों के सामने आने के बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है। जबकि अब तक 12 लोग दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


मछरेहटा के ग्राम गंगापुर निवासी सत्येंद्र अंबेडकर नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। इनकी पत्नी नीलम देवी उर्फ नीरज देवी (30) को अचानक बुखार आने लगा। परिवार ने प्राइवेट अस्पताल में दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स 12 हजार के करीब थीं। महिला को लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं सत्येंद्र (38) व उसके पुत्र आदित्य कुमार को भी डेंगू हुआ है।

इनका इलाज लखनऊ से चल रहा है। इधर, संदना के ग्राम कोरौना निवासी विशाल सिंह (70) भी बुखार से पीड़ित थे। परिवार ने जांच कराई, तो डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स 45 हजार के करीब बताते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था।

लखनऊ में विशाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सबसे बुरी हालत शहर के मोहल्ला अंबेडकरनगर की है, यहां पर डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। इस मोहल्ले के अमर सिंह के पुत्र मुकेश कुमार (18), राम प्रकाश के पुत्र विशाल (10), सोमेश गुप्ता की पुत्री तानिया (14) को भी डेंगू हुआ है। इन तीनों को लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मछरेहटा थाना कस्बा निवासी वरुण अधिकारी (35) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। डेंगू होने की पुष्टि होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वरुण की प्लेटलेट्स 24 हजार के करीब हैं। वहीं सहायक निबंधक कोऑपरेटिव राजेश सिंह भी डेंगू की चपेट में हैं। डॉक्टरों ने उन्हें भी लखनऊ रेफर किया है।

महोली के गुजिया निवासी छंगा लाल (30) को बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि की हुई। उसकी प्लेटलेट्स 34 हजार के करीब हैं। शहर के मोहल्ला दुर्गा पुरवा निवासी गुफरान (18) को भी डेंगू हुआ है, उसकी प्लेटलेट्स 40 हजार के करीब हैं।


इसी मोहल्ले के नरेश की पुत्री रोहिणी जायसवाल (20) को भी डेंगू हुआ है। उसकी प्लेटलेट्स 25 हजार के करीब हैं। हरगांव के सरांय पित्थू निवासी विजय कुमार (52) भी डेंगू की चपेट में हैं। इन सभी मरीजों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed