फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two parties clash over taking out car, commotion

Sitapur News: कार निकालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा

Mon, 09 Mar 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over taking out car, commotion
हरगांव। नगर में मुख्य चौराहे पर रविवार शाम गाड़ी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला। हरगांव के गुरधपा निवासी कमल मिश्रा व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वे कलश यात्रा के लिए पैदल और वाहनों से सूर्यकुंड तीर्थ जा रहे थे।
विज्ञापन

हरगांव चौराहे पर विपक्षी कार चालक अपनी गाड़ी कलश यात्रा के बीच में ले आया, जिससे जाम लग गया। आरोप है कि जब कार चालक को रोका गया तो विपक्षी मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के मुकेश ने आरोप लगाया है कि उनका लड़का युवराज और भांजा हर्षित कार से हरगांव चौराहे गए थे। वहां यज्ञ की रैली में शामिल कमल मिश्रा व उसके साथियों ने गाड़ी निकालने की बात पर मारपीट की। कार का शीशा तोड़ दिया। थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed