{"_id":"603fcf228ebc3ee96959ae16","slug":"two-pair-passenger-trains-will-run-till-mailani-sitapur-news-lko5677690154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी तक चलेंगी दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी तक चलेंगी दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोविड-19 की वजह से बंद चल रही ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू होने जा रहा है। रेल विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करना होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर व सीतापुर के बीच एक जोड़ी ट्रेनों का संचालन होगा, जबकि लखनऊ व मैलानी के बीच दो जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें अनारक्षित, एक्सप्रेस, विशेष गाड़ी का संचालन होगा।
गोरखपुर से सीतापुर के बीच अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेन संख्या 05093, नौ मार्च से प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह छह बजे सीतापुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सीतापुर 3 बजकर 05 मिनट पर सीतापुर पहुंचेगी। इसी तरह सीतापुर से गोरखपुर जाने वाली अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेन संख्या 05094 नौ मार्च 2021 से प्रतिदिन सीतापुर से शाम 03 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगाी। यह ट्रेन रात एक बजकर 15 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण, द्वितीय श्रेणी के आठ व एसएलआरडी के दो कोच सहित 10 कोच लगाए जाएंगे।
लखनऊ से चलकर मैलानी जाने वाली अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेन संख्या 05086 प्रतिदिन सात मार्च से लखनऊ जंक्शन से सुबह छह बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन सीतापुर पहुंचने के बाद 08 बजकर 52 मिनट पर लखीमपुर होते हुए 12 बजकर 45 मिनट पर मैलानी पहुंचेगी। ट्रेन वापसी में तीन बजे दिन में मैलानी से चलकर लखीमपुर होते हुए सीतापुर पहुंचने के बाद यहां से पांच बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर लखनऊ जंक्शन आठ बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में साधारण, द्वितीय श्रेणी के आठ व एसएलआरडी के दो कोच सहित 10 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
लखनऊ व मैलानी के बीच चलने वाले अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेन संख्या 05088 लखनऊ से सात मार्च से प्रतिदिन लखनऊ जंक्शन से एक बजकर 45 मिनट पर रवाना होकर सीतापुर पहुंचेगी। यहां से चार बजकर 20 मिनट पर चलकर लखीमपुर होते हुए सात बजकर 50 मिनट पर मैलानी पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन मैलानी से छह बजकर पांच मिनट शाम को रवाना होकर लखीमपुर होकर सीतापुर से आठ बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर 12 बजकर 10 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के आठ व एसएलआरडी के दो कोच सहित 10 कोच लगाए जाएंगे।