फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two new police stations started on the initiative of SP

एसपी आरपी सिंह की पहल पर शुरू हुए दो नए थाने

Fri, 08 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two new police stations started on the initiative of SP
सीतापुर। प्रदेश भर में शासन के आदेश से बनाए गए नए थानों में सीतापुर के दो थाने भी शामिल हैं। यहां कोतवाली देहात व नैमिषारण्य नया थाना बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के आदेश से बनाए गए इन दो थानों को आठ जनवरी से शुरू कर दिया गया है। इन दो थानों की शुरुआत से अब जिले में महिला थाना सहित 28 थाने हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात में 64 गांव शामिल किए गए हैं। यह गांव शहर कोतवाली, रामकोट व खैराबाद से काट कर शामिल किए गए हैं। इसी तरह नैमिषारण्य थाने में मिश्रिख व संदना थाने के 37 गांवों को अलग कर शामिल किया गया है। दोनों नए थानों में प्रभारियों सहित तय मानक से अधिक फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाने की कमान धर्म प्रकाश शुक्ला व नैमिषारण्य थाने की कमान विनोद कुमार मिश्रा को दी गई है। इन दोनों थानों में स्टाफ के अलावा सरकारी वाहन, सीयूजी सिम कार्ड, कम्प्यूटर, फर्नीचर आदि आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध करा दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर धर्म प्रकाश शुक्ला से मोबाइल नंबर 8604974133 व 9415366900 पर बात की जा सकती है। इसी तरह नैमिषारण्य थाना इंचार्ज विनोद कुमार मिश्रा से मोबाइल नंबर 8931966666 व 8887993452 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोतवाली देहात में शहर कोतवाली से लिए गांवों में पगरोई, गौरिया कलां, देना, बनियानी, नेवादा प्रेम सिंह, बडागांव, उल्जापुर, पकरिया धापूपुर, अर्रो खमाजितपुर, उमरी, शादीपुर, फत्तेपुर माफी, शाहमहोली, टेड़वा चिलौला, गुजरा, खजुरिया नेवादा, धननाग, नेपालापुर, चिकनगरा, सोनारी, गुराईपुर, मिर्जापुर, मंसूरपुर, शाहदलाबल, गौरा अर्जुनपुर, हुसैनगंज, बनेहटा, अकोईया, बिजवार, शाहपुर लालपुर, उमरिया, नरही, कनवाखेड़ा, कासिमपुर, ताजपुर, गंगापुर कालिका बक्श शामिल हैं। कोतवाली देहात में रामकोट थाने के सलेमपुर, कचनार, जमदुआ, अंगरासी, सहरोई, सलेमपुर, कालिकाबक्श, अमीरनगर, गद्दीपुर, गौरा, रामपुर टिकवापारा, पिपरी कलां, उधवापुर, ककरहा, महमूदपुर, त्रिलोकापुर, अब्दीपुर, मोहद्दीनपुर, भगवानपुर, इस्माइलपुर, पीतपुर गांव शामिल हैं। इस नए थाने में खैराबाद के गनेशपुर, मलुही सरैंया, अकबरपुर कलां, महमूदपुर, मुरारपुर, रमुवापुर व फिरोजपुर शामिल हैं।

नैमिषारण्य थाने में मिश्रिख कोतवाली इलाके के रहीमाबाद, औरंगाबाद, बिनौरा, गयावर, नगवापेड़ी, मीरापुर, रघुनाथपुर, एनी, परसपुर, करुवामऊ, अटवा, भानपुर मजरा अटवा, लेखनापुर, मनिकापुर, भैरमपुर, अजीजपुर, कस्बा नैमिषाण्य, ठाकुरनगर, करखिला, मरेली, कुनेरा डेंगरा, भाऊपुर, अरवापुर, लकडिय़ामऊ, लक्ष्मनगंज, सहसियामऊ, फूलपुर झरिया शामिल किए गए हैं। इसी तरह संदना थाना क्षेत्र के दहेलरा, अशरफ़नगर, गोहिलारी, खेवटा, रामशाला, मानपुर, लोधौरा, ततरोई, पनाहनगर व पनरभू गांवों को नैमिषारण्य थाने में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed