{"_id":"5f00addd8ebc3ea179111168","slug":"two-more-corona-patient-in-sitapur-sitapur-news-lko529164516","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिक्षक समेत दो और लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिक्षक समेत दो और लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। अब शिक्षक समेत दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। शिक्षक को लखनऊ में और महिला को एल-1 में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।
मछरेहटा इलाके के ग्राम पंचायत जालेपारा के गांव घाघपुर निवासी 47 साल का एक व्यक्ति मिश्रिख ब्लॉक के अमजदपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। बताते हैं कि चार-पांच दिन से उन्हें बुखार आ रहा था। सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर तीन जुलाई की सुबह शिक्षक को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया था, जहां पर कोरोना की जांच कराई गई। 4 जुलाई को आई रिपोर्ट में शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए। शिक्षक केजीएमयू में ही भर्ती हैं।
इसकी सूचना जिले में आते ही अफसरों में खलबली मच गई। खैराबाद ब्लॉक के एक गांव की रहने वाली एक 27 साल की महिला दिल्ली के कनकपुर आजादपुर में रहती थी। महिला के पति साइकिल मैकेनिक हैं। बताते हैं कि महिला 30 जून को ट्रेन से जंक्शन पहुंची थी, जहां पर स्क्रीनिंग करने के बाद दंपती को सेक्रेड हार्ट में क्वारंटीन कराकर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात आई रिपोर्ट में महिला संक्रमित पाई गई। सूचना पाकर पुलिस और मेडिकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्वारंटीन सेंटर से खैराबाद ए-1 में भर्ती कराया। दो नए केस मिलने के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। हालांकि, राहत वाली बात है कि अब तक 63 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर अब 3 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि सक्रेड हार्ट में क्वारंटीन दिल्ली से लौटी महिला शुक्रवार रात और शनिवार को एक शिक्षक संक्रमित मिला है। पॉजिटिव शिक्षक केजीएमयू लखनऊ में भर्ती है।