फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two killed, three injured in collision

Sitapur News: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो की मौत, तीन जख्मी

Sun, 23 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 23 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in collision
तंबौर/हरगांव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वहीं दूसरे मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


तंबौर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बाइक पर सवार होकर रेउसा के ग्राम कुसमौरा निवासी फहीम (23), सारिक (16) व जीशान (14) अपने घर जा रहे थे। तंबौर-रेउसा मार्ग पर कठूरा के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों मौके पर ही गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां फहीम ने दम तोड़ दिया। सारिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि जीशान को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। इस वजह से सिर पर काफी चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना हरगांव के राही गांव निवासी इंसान अली (36) अपनी पुत्री उजमा (12) के साथ ईद मिलने साइकिल से जा रहे थे। हरगांव-लहरपुर मार्ग पर जैतापुर के पास सामने से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उजमा का दाहिना पैर टूट गया।

वहीं इंसान अली भी घायल हो गए। परिजनों ने इंसान अली को सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही इंसान अली की मौत हो गई। एसओ भानू प्रताप ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed