{"_id":"5ef8c58e8ebc3e42ee104e5e","slug":"two-injured-including-a-brilliant-student-due-to-burst-mentha-tank-sitapur-news-lko5281871113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा टंकी फटने से छात्रा सहित दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंथा टंकी फटने से छात्रा सहित दो जख्मी
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखनापुर में मेंथा की टंकी फटने से हाईस्कूल परीक्षा में जनपद की मेधावी छात्रा और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन आनन-फानन में दोनों को लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने छात्रा की हालत गंभीर देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
महमूदाबाद कोतवाली इलाके के लखनापुर मजरे पचदेवरा चौबे निवासी हरीशंकर वर्मा के घर के पास रविवार दोपहर मेंथा पेराई हो रही थी। हरीशंकर की पुत्री प्रांशी वर्मा (15) और अभय (7) पुत्र रामेंद्र भी उस समय टंकी के पास मौजूद थे। तभी अचानक टंकी की तली फट गई। इससे पास में मौजूद प्रांशी और अभय बुरी तरह से झुलस गए।
प्रांशी बचाव में खेत की तरफ भागी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों और परिजनों ने प्रांशी को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रांशी ने शनिवार को घोषित हुई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रांशी को जनपद की टॉप टेन सूची में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है और वह बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज बिलौली बाजार की छात्रा है।