फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two houses washed away due to intensification of erosion

कटान तेज होने से बहे दो मकान

Wed, 06 Jul 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two houses washed away due to intensification of erosion
रामपुर मथुरा क्षेत्र के अखरी गांव में कटान करती सरयू नदी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
रामपुर मथुरा/सीतापुर। शारदा व सरयू नदी के जलस्तर में भले कमी आ रही हो, लेकिन नदियों ने कटान तेज कर दी है। कटान की चपेट में आकर दो लोगों के घर कट गये। 10 से अधिक मकान कटान के मुहाने पर आ गये है। इससे यह लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बहने वाली सरयू व शारदा नदी के विकराल रूप ने पिछले वर्ष सैकड़ों एकड़ भूमि व तमाम आशियानों का नामोनिशान मिटा दिया था। इस वर्ष नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद अब जलस्तर घटने लगा है। कटान तेज हो कई है। कटान में रामतीरथ व रमाशंकर का पक्का मकान पूर्ण रूप से नदी में समाहित हो गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही रामनरेश, ओम प्रकाश, शिव कुमार, गोबिंद, जुगुल किशोर, रमेश बाबू, नरेंद्र, राम शुहावन आदि के मकान कटान की कगार पर आ गए है। रामनरेश ने बताया कि दशकों पूर्व हम लोगों के मकान नदी में कट गए थे। वही मंजर आज फिर देखना पड़ रहा है। किसी तरह से जीवन यापन हो रहा था लेकिन आज फिर सब कुछ मिट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखरी गांव के गोबिंद ने बताया कि हम लोगों की कमाई का मुख्य जरिया खेती है, जो पहले ही नदी में समाहित हो चुकी है। किसी तरह से जीवन यापन करते थे। घर बचा था वह भी नदी में कट रहा है। इसी गांव के शिव कुमार ने बताया कि कटान में सरकार से कोई भी मदद नहीं मिल रही है। एसडीएम हरसंभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं पर मदद कुछ नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed