फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fake birth certificate made for one thousand rupees.

Sitapur News: एक हजार रुपये में बनाया फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

Fri, 21 Aug 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 21 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fake birth certificate made for one thousand rupees.
कंप्यूटर सेंटर द्वारा तैयार फर्जी जन्म प्रमाणपत्र। - संवाद
इमलिया सुल्तानपुर। इलाके के कंप्यूटर सेंटर पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत पर कंप्यूटर सेंटर संचालक ने एक जन्म प्रमाणपत्र फाड़ दिया। एक प्रमाणपत्र बच गया है। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन


इलाके के रोजहा गांव निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि उन्होंने अंसार कंप्यूटर्स सेंटर से अपनी बेटियों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाए थे। बड़ी बेटी के प्रमाणपत्र में नाम गलत हो गया था। इसे सही करवाने के लिए वह इमलिया सुल्तानपुर पहुंचे। वहां एक सेंटर पर जांच कराने पर पता चला कि उनकी दोनों बेटियाें के जन्म प्रमाणपत्र फर्जी हैं।
विज्ञापन


इस पर वह अंसार कंप्यूटर्स की दुकान पर पहुंचे। शिकायत करते हुए प्रमाणपत्रों को दिखाया। आरोप है कि शिकायत पर दुकान संचालक ने एक प्रमाणपत्र छीनकर फाड़ दिया, जबकि दूसरी बेटी का जन्म प्रमाणपत्र बच गया। पप्पू सिंह ने बताया कि दोनों बेटियों के जन्म प्रमाणपत्र एक हजार रुपये देकर बनवाए थे। कंप्यूटर सेंटर में यही काम होता है। इसकी पुलिस से शिकायत की है। शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू सिंह ने बताया कि इलाके में फर्जी सरकारी दस्तावेज को बनाने का यह पहला मामला नहीं है। शुक्रवार को पुलिस ने इमलिया सुल्तानपुर निवासी आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आदिल फर्जी राशन कार्ड बनवाने का काम करता था।



बेलगवां निवासी जमालुद्दीन ने आदिल की पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद आदिल की गिरफ्तारी हुई थी। सूत्रों के अनुसार आदिल के तार अंसार कंप्यूटर्स सेंटर से जुड़े हैं। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर आशीष तिवारी ने बताया कि आदिल की गिरफ्तारी के बाद से इस गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। इस मामले की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed