{"_id":"66e1f2f29a9867cc86019b94","slug":"two-drivers-died-in-collision-between-truck-and-container-sitapur-news-c-102-1-slko1055-118712-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक व कंटेनर की टक्कर में दो चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक व कंटेनर की टक्कर में दो चालकों की मौत
Thu, 12 Sep 2024 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक के उड़े परखचे।
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार को एक ट्रक व कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई। खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
कारीपाकर गांव के पास मंगलवार देर रात शाहजहांपुर से सीतापुर जिला मुख्यायल की तरफ गलत दिशा में एक कंटेनर जा रहा था। जिसकी शाहजहांपुर की तरफ जा रहे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गलत दिशा में जा रहा कंटेनर पलट कर दूसरी साइड में जा गिरा। जिसमें कंटेनर चालक बागपत निवासी संजीव (45) की मौत हो गई।
खलासी अरशद मामूली रूप से चोटिल हुआ है। जबकि ट्रक चालक बरेली के गौसगंज बम्हौरा निवासी महावीर सिंह (35) की भी मौत हुई है। खलासी बदायूं निवासी अनिल (35) गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जेसीबी की मदद से हाईवे से किनारे किया है।
विज्ञापन
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर विनोद मिश्र ने बताया कि दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वाहनों को कब्जे में लिया गया है।