{"_id":"5d44831c8ebc3e6ced374698","slug":"two-died-in-road-accident-sitapur-news-lko4743118169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
सीतापुर के बडागांव चौराहे में रोडवेज बस की टक्कर से दो की मौत के बाद चौकी पर खडी बस।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झरेखापुर (सीतापुर)। शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार को बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों बाइक से पुत्री को घुघरी देने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तालगांव इलाके के भुलभुलया गांव निवासी शिवराम रैदास (50) पुत्र बंशी अपने बेटे गुड्डू (19) के साथ शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। यह लोग शहर कोतवाली इलाके के पगरोई गांव में ब्याही अपनी बेटी सुमन के यहां जा रहे थे। बताते हैं कि शिवराम अपनी बेटी सुमन को घुघरी देने जा रहा था।
जब बाइक सवार पिता-पुत्र शहर कोतवाली इलाके में लखीमपुर मार्ग पर बड़ागांव चौराहे पर करौंदी मोड़ के पास पहुंचे, तभी परिवहन निगम की एक तेज रफ्तार बस ने पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मरणासन्न हालत में पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि दोनों शवों की पहचान हो गई है। परिवार के लोग आ गए हैं। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।