{"_id":"c8cf24bf95d2ea8cd26db4efda92f967","slug":"two-died-in-road-accident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की जान गई
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद इलाके के धनीपुर गांव निवासी उमेश कुमार यादव (25) पुत्र बाबूराम यादव गांव के पड़ोस ही एक ट्रांसपोर्ट पर नौकरी करता था। रविवार की रात वह ट्रांसपोर्ट के पास ही हाईवे किनारे खड़ा था। इसी बीच एक डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से वह बगल में खड़े ट्रक व डीसीएम के बीच फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस व मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। उधर, मिश्रिख इलाके के समोल गांव निवासी पचास वर्षीय भगवानदीन पुत्र मोती सोमवार की सुबह करीब दस बजे कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच औरंगाबाद व नैमिषारण्य मार्ग पर अरबगंज के निकट एक ईंट भटठे के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे।
जब तक लोगों ने उसे उपचार के लिए भेजने की तैयारी की तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।