{"_id":"d965e1dbc4dbd0baecad011a93fe76d8","slug":"two-died-from-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में मासूम समेत दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में मासूम समेत दो की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड लगने से गुरुवार को एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। मासूम महोली कस्बे का रहने वाला था। परिवार इस भीषण ठंड में सड़क किनारे खुले में तिरपाल तान कर रहता है।
विज्ञापन
परिवारीजनों के मुताबिक ऊनी कपड़े न होने की वजह से उसे ठंड लग गई। मासूम का दूसरा भाई भी ठंड से बीमार चल रहा है। एक शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों घटनाओं की खबर पाकर संबंधित तहसील की टीमों ने मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन
महोली कस्बे के भट्ठा मोहल्ला निवासी छोटे शारीरिक रूप से कमजोर है। वह अपने परिवार के साथ सड़क किनारे तिरपाल तान कर रहता है। बताया कि उसके एक साल के बेटे पीयूष की ठंड लगने से मौत हो गई। उसके मुताबिक ऊनी कपड़े न होने से बेटे को ठंड लग गई।
विज्ञापन
उसका दूसरा बेटा करन भी बीमार है। छोटे का कहना है कि उसे राशन कार्ड आदि जैसी सरकारी सुविधाएं भी नहीं मिली हैं। पत्नी घरों में काम कर किसी तरह घर चला रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। हालांकि खबर पाकर तहसीलदार मदन मोहन ने मौके पर जाकर जांच की।
पीड़ित परिवार को पांच किलो गेहूं-चावल, चीनी व कंबल दिया गया है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके दूसरे बच्चे का इलाज किया। वहीं मानपुर इलाके में बिसवां-सीतापुर मार्ग पर परसेहरा चौराहे के पास दुकानों के बरामदे में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी मिली।
उसकी उम्र 45 साल के आसपास बताई जा रही है। अधेड़ ने पैंट व जैकेट पहन रखी थी। लोगों का मानना है कि ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर बिसवां तहसील से नायब तहसीलदार व लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की है। मानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।