फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two dengue patients found, six admitted

Sitapur News: डेंगू के मिले दो मरीज, छह भर्ती

Wed, 23 Nov 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two dengue patients found, six admitted
सीतापुर। जिले में अब डेंगू के मामले कम होने लगे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की जांच में दो लोग डेंगू से संक्रमित मिले। इन्हें जांच के बाद डेंगू वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इस समय वार्ड में छह मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा है। इससे डेंगू के मामले कम होने लगे हैं। बुधवार को बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। करीब 50 मरीजों की चिकित्सकों ने जांच करवाई। इसमें दो मरीज डेंगू से संक्रमित मिले। इन मरीजों को भर्ती करा दिया गया है। प्रभारी सीएमएस डॉ. डीके गंगवार ने बताया कि नवंबर समाप्त होने की ओर है। ऐसे में अब ठंड बढ़ेगी तो मामले भी कम पड़ जाएंगे। 15 दिन पहले जहां रोजाना छह से आठ मामले सामने आ रहे थे, अब इनकी संख्या घटकर दो से तीन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक डेंगू पूरी तरह से नियंत्रण स्थिति में पहुंच जाएगा। फिर भी लोगों को इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने घर के आसपास गंदा पानी न एकत्र होने दें। रात में मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed