फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two days later sunshine

दो दिन बाद खिली धूप तो फन-डे बना संडे

Sun, 15 Dec 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two days later sunshine
सरोजनी वाटिका में धूप खिलने के बाद मस्ती करते बच्चे। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। दो दिन बाद धूप खिली तो शहर के पार्कों में रौनक लौट आई। बच्चों ने पार्कों में खूब धमाल मचाकर संडे को फन-डे बना दिया। घरों की छतों व लॉन में लोग गुनगुनी धूप सेंकते दिखाई दिए। दिन में कुछ राहत मिलने के बाद सांझ ढलते ही गलन में इजाफे से ठिठुरन फिर बढ़ गई।
विज्ञापन

शहर में दिन भर दिखने वाली रौनक शाम को ठंड बढ़ने से गायब हो गई। शाम आठ बजे के बाद लोग घरों में दुबक गए। रविवार को न्यूनतम पारा 11 डिग्री पर रहा। रविवार की सुबह हल्के कोहरे व सर्द हवाओं के साथ हुई। इसके बाद मौसम खुला तो आसमान में सूर्यदेव ने दर्शन देकर अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दो दिन बाद धूप खिली तो लोगों को सिहरन से कुछ राहत मिली। मौसम खुलने से रविवार की छुट्टी का भरपूर लुत्फ लेने के लिए लोगों ने पार्क का रुख किया। दोपहर तक शहर के सभी पार्कों में चहल-पहल दिखने लगी। लोग सर्दी में धूप का मजा लेते हुए हंसी-ठिठोली करते दिखे जबकि बच्चों ने तरह-तरह के गेम खेलकर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर मौज-मस्ती करते हुए बच्चों ने संडे को फन डे बना दिया। यह रौनक शाम तक बनी रही। शाम गहराते ही सर्द हवाएं तेज होने से गलन बढ़ गई। ठंड बढ़ती देख लोग घरों में दुबक गए। जिससे शहर में सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed